18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों के कारण बांगरण पुल का काम लटका…

कांग्रेस सचिव पहुंचे मौके पर अधिकारियों को दिए सख़्त दिशा निर्देश…

Ashoka Times…4 April

पांवटा साहिब के गिरीपार क्षेत्र में नदी में बढ़े जल स्तर को लेकर अशोका टाइम्स द्वारा समाचार प्रकाशित किया गया था जिसके बाद कांग्रेस के नेता और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि पिछले 2 महीनों से गिरीपार बांगरन पुल की रिपेयर चल रही है इसमें ठेकेदार की लापरवाही कहें या अधिकारियों की सुस्ती जो काम 1 महीने में किया जाना था उसमें दो महीने लग गए। इसमें ठेकेदार को दो बार टाइम दिया जा चुका है।

मौके पर पहुंचे नेता कांग्रेस सचिव अवनीत सिंह लांबा…

गिरिपार क्षेत्र बांगरन पुल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए काम को जल्द निपटाने के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुल के काम को निपटाया जाए ताकि गिरी पार क्षेत्र की सैकड़ों पंचायतों को राहत की सांस मिल पाए

वही गिरीपार क्षेत्र की दर्जनों पंचायतें अभी पांवटा साहिब पहुंचने के लिए नदी के रास्ते से होकर गुजर रही है हर रोज सैकड़ों हजारों लोग बीमार अवस्था और जरूरी सामान के लिए पांवटा साहिब पहुंचते हैं ।

बता दें कि अशोका टाइम्स द्वारा इस समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था जिसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी लोगों ने अपील की थी कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवाया जाए जिसके बाद कांग्रेस सचिव अवनी सिंह लांबा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

बता दें कि रविवार को डीसी सिरमौर द्वारा गिरी नदी में बड़े जल स्तर को लेकर पाइप डालने की निर्देश दिए थे अधिकारी मौके पर भी पहुंचे लेकिन 5 बजते ही आधा अधूरा काम छोड़कर अधिकारी और लेबर वहां से चंपत हो गए यह आरोप ग्रामीणों ने लगाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles