13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

टूटीकंडी में गाड़ियों के शोरूम में भड़की आग… लाखों सामान जलकर राख

Ashoka time’s…7 February 24

राजधानी शिमला के टूटीकंडी बुधवार सुबह आईएसबीटी पर स्थित गाड़ी के शोरूम में आग लग गई।आग लगने से लाखों का स्पेयर पार्ट्स और एलाइनमेंट मशीन जलकर राख हो गई।

आग लगने से बस अड्डे पर मौजूद यात्री भी सहम गए। अग्निकांड में शोरूम में खड़े तीन नए वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

आग को बुझाने के लिए बालूगंज के अलावा छोटा शिमला और मालरोड अग्निशमन केंद्रों से भी अग्निशमन की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। बालूगंज पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। दमकल के चार वाहनों को आग पर काबू करने में लगभग तीन घंटे लग गए।

बालूगंज फायर स्टेशन के प्रभारी गोपाल दास और फायर अफसर भगत राम ठाकुर की अगुवाई में दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। इस दौरान दो करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया। गोपाल दास ने बताया कि तड़के 4 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। फायर कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाकर बड़ा नुकसान होने से बचाया गया।

उन्होंने कहा कि अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। वहीं दो करोड़ की संपत्ति को नष्ट होने से बचाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के झुलसने की रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं बालूगंज पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों को खंगाला जा रहा है।

रेणुका पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को चरस के साथ किया गिरफ्तार…

श्री रेणुका जी में वन मित्र भर्ती के लिए परीक्षण की तिथि निर्धारित….

नारग में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 160 आवेदन, 81 मामलों का मौके पर समाधान 

बिना अग्निशमन विभाग एनओसी के चलाए जा रहे उद्योग और एजूकेशनल संस्थान, 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles