10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

जिला व अधीनस्थ न्यायालयों में 11 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत…

Ashoka time’s… 24 फरवरी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 11 मार्च 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आर. के. चौधरी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर एवं सचिव माधवी सिंह ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में मामलों का निपटारा किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चेक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामल, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा।

इन्हीं निर्देशों के अनुसार जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन 11 मार्च 2023 को किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आर.के.चौधरी ने आम जनता से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।

ददाहू अस्पताल में 7 मार्च को परिवार नियोजन शिविर का आयोजन…सीएमओ

जेबीटी की बैचवाईज नियुक्तियां हेतु 5 मार्च 2023 को साक्षात्कार: उप निदेशक

सिरमौर जिला में 26 फरवरी को होंगी विशेष ग्राम सभाओं की बैठकें:आर.के. गौतम

छात्रों को On job training का बेहतरीन प्रयास … पढ़िए कैसे भविष्य संवारने का…

चक्की नहर में मिला अज्ञात महिला का शव… सब पहचान के लिए करें मदद…

गाड़ी खाई में गिरने से उपप्रधान की मौत.. क्षेत्र में शौक़ की लहर

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles