12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जाबल का बाग स्कूल के 10 विद्यार्थी 4 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग पर-अजीत चौहान

Ashoka time’s…11 December 25 

प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक, आधुनिक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध करवा रही है, जिसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अन्य विषयों के अतिरिक्त व्यवसायिक विषय की भी शिक्षा दी जा रही है।
प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग अजीत चौहान ने बताया कि विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9वीं तथा 11वीं के 19 विद्यार्थी टेलीकॉम विषय की भी पढाई कर रहे है, जिन्हें अन्य विषयों के साथ-साथ व्यवसायिक विषय भी पढाया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों के कौशल को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय के विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओ.जे.टी.) के तहत विशेष कोर्स करवाया जाता है।
अजीत चौहान ने बताया कि जाबल का बाग के 11वीं कक्षा के 10 विद्यार्थी गत 9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक ओ.जे.टी. के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 तथा 10 दिसम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में इन विद्यार्थियों को कंप्यूटर विषय के तहत हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, साइबर क्राइम, साइबर सिक्योरिटी तथा सेफ्टी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विस्तृत जानकारी सहायक प्रोफेसर सचिन पंडित ने दी।
टेलीकॉम ट्रेनर पुनीता शर्मा ने बताया कि आज विद्यार्थियों को नियों कम्यूनेशन नया बाजार नाहन में माइक्रोवेव, ऑप्टिकल फाइबर, इंटरनेट, ओ.टी.डी. आर सहित दूरसंचार के अन्य उपकरणों की जानकारी दी गई तथा 12 दिसम्बर को भी विद्यार्थियों के यहां टेलीकॉम विषय से संबंधित ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रवक्ता कम्प्यूटर साइंस निशा कुमारी तथा प्रवक्ता हिन्दी पूनम कुमारी भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles