चुली ददाहू पंचायत से विजय पाल को मिल रहा लोगों का समर्थन..
Ashoka Times…20 may 2026 (शोभा)
इन दिनों जिला सिरमौर रेणुका जी की चुली ददाहू पंचायत हॉट सीट में तब्दील हो चुकी है । यहां पर विजयपाल अपनी विजय पताका फहराने के लिए लोगों के बीच समर्थन जुटा रहे हैं।
चुली ददाहू पंचायत से विजयपाल को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उनसे बातचीत में पता चला कि वह पंचायत में किन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पंचायत में पानी की समस्या को हल किया जाएगा, उसके बाद सफाई व्यवस्था को सख्ती के साथ ठीक किया जाएगा। उसके बाद उन्होंने कहा कि गली सड़क और नालियों को पूरी तरह से पक्का किया जाएगा। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा साथ ही ददाहू को हरा-भरा बनाने के लिए हरित क्रांति अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा जो भी समस्याएं होंगी वह लोगों के बीच जाकर हल की जाएंगी।

