16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

चुराह विधायक हंसराज की जमानत याचिका हो रद्द… विधानसभा से हो निष्कासित

जनवादी महिला समिति ने महिला हिंसा पर की चिंता व्यक्त..

Ashoka Times…2 December 2025

नाहन (अजय) अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने देश और प्रदेश में बढ रही महिला हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की। नई आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकारें महिला हिंसा को रोकने में असफल हो चुकी है उल्टा देश की मोदी सरकार और इनके‌ नेता लगातार महिलाओं के हो रही यौन हिंसाओं में शामिल हो रहे और मोदी सरकार तथा आर एस एस लगातार भाजपा में शामिल अपराधिक छवि के लोगों को संरक्षण देने काम कर रहे‌ है चुरहा से भाजपा के विधायक हंस राज पर लगे आरोप और उनको दिया जा रहा संरक्षण सबके सामने जग जाहिर हो रहा है और प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा अपराध के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए न बोल कर उनको बचाने में मदद कर रही हैं।

भाजपा और मोदी सरकार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का जो नारा दिया है वो अब ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश की बेटियों को भाजपा के नेताओं से बचाओं की तरफ बढ़ रहा है । पिछले कई महिनों से प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं । देश में मोदी सरकार सारे अपराधिक छवि वाले नेताओं बाबाओं को संरक्षण दे रही है और अब हिमाचल की बारी आ रही है यह दिखाता है कि आर एस एस भाजपा की असली मानसिकता क्या है महिला समिति मांग करती है कि चुराह के विधायक हंस राज की जमानत याचिका एक दम तत्काल प्रभाव से रद्द हो तथा उनको विधानसभा में रहने का भी कोई हक नहीं है व सदस्यता भी रद्द हो तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाएं।

इस बैठक में जनवादी महिला समिति की जिला सचिव अमित चौहान, कोषा अध्यक्ष आशा शर्मा कोषाध्यक्ष जिला कमेटी सेवती कमल उपाध्यक्ष सेवति कमल, लोकल कमेटी सचिव फरजाना मौजूद रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles