15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

चुनाव है लोकतंत्र की शान, वोट देकर करो इसका सम्मान” -सुरेन्द्र मोहन

शिलाई-59 की झकाण्डो व भजौन पंचायतो में स्वीप कार्यक्रम अयोजित

Ashoka time’s…8 April 24 

पांवटा साहिब 05 अप्रैल – सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) शिलाई सुरेन्द्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिलाई-59 विधानसभा क्षेत्र की झकाण्डो व भजौन पंचायतो में आज स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झकाण्डो व भजौन में स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान प्रतिशता को बढ़ाना है।इसी उदेश्य के साथ सोमवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी 59-शिलाई विधानसमा क्षेत्र सुरेन्द्र मोहन ने ग्राम पंचायत झकाण्डो में स्वीप कार्यकम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।

इस कार्यक्रम के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि “चुनाव है लोकतंत्र की शान, वोट देकर करो इसका सम्मान” । उन्होने मौजूद मतदाताओं को स्वीप कार्यक्रम के उदेश्य को विस्तार से समझाया तथा सभी मतदाताओ को मतदान करने में सहभागिता के लिए प्रेरित करने के बाद मतदान के लिए शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल झकांडों के विद्यार्थियों ने वोट की मानव श्रृंखला बना कर आगामी लोकसभा चुनाव में 1 जून 2024 को मतदान करने का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लगभग 57 मतदाताओं ने स्वीप जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया तथा इस मौके पर स्वीप नोडल अधिकारी यशपाल शर्मा व मनीशा, पंचायत सचिव सतपाल शर्मा, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

स्वीप टीम ने पांवटा साहिब की बनौर पंचायत में समझाया वोट का महत्व

काले धन के मामले में फंसीं फार्मा कंपनी… साढ़े 12 लाख रुपए की जगह सेफ में रखे थे 35, 

माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024*

246 छात्रों को एमबीए और 51 छात्रों को एमबीए इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट को मिली उपाधि…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles