19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

चुनावी जंग के बीच कांग्रेस व भाजपा पदाधिकारी के बेटे के बीच मारपीट…

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज….

Asokatime’s….12 October

हिमाचल में चल रहे चुनावी जंग के बीच सदर थाना के तहत लोअर अरनियाला में कांग्रेसी कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी के बेटे के बीच मारपीट का मामला पेश आया है।

बता दें कि मारपीट में दोनों को चोटें पहुंची है। जिनका क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए यशपाल उर्फ लाडी निवासी लोअर अरनियाला ने बताया कि मंगलवार देर शाम गांव के ही रोहित ने इसके साथ दुकान से घर वापिस आते समय किसी नुकीली वस्तु के साथ मारपीट की व इसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में घायल लाडी का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। यशपाल ने बताया कि रोहित भाजपा पदाधिकारी का बेटा भी है।

उधर, रोहित का आरोप है कि मंगलवार शाम वह अपने घर की तरफ जा रहा था, इसी दौरान गांव के यशपाल ने उस पर हमला किया और तेज धार हथियार व डंडों से उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में लाडी के साथ दो अन्य लड़के भी थे, उन लोगों ने भी इसके साथ डंडों एवं लात मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में रोहित को चोटें पहुंची है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles