11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

घर में रखी बंदूक से फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा…एक गंभीर घायल…पुलिस ने किया मामला दर्ज…

Ashoka Times…10 September 23 Sirmour 

श्री रेणुकाजी के खादरी में एक ढाबे में बंदूक से गोली चलने के कारण दिल्ली का युवक घायल हो गया।

श्री रेणुका जी के समीप खादरी में एक ढाबे में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाते समय गोली चलने से दिल्ली का एक युवक घायल हो गया। नाहन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्लाइड फॉर कार में दिल्ली के चार पर्यटक श्रीरेणुकाजी घूमने आए थे, जोकि शाम को श्रीरेणुकाजी से घूम कर वापस दिल्ली की ओर जा रहे थे। खादरी पहुंच कर वह भोजन तथा फास्ट फूड के लिए संदीप के ढाबे पर रुके। दिल्ली से आए चार दोस्तों में दीपक और सतपाल ढाबे के बाहर कुर्सियों पर बैठ गए। जबकि मनीष और सुशील गैलरी से बाहर जलाल नदी का व्यू देखने के लिए गैलरी में खड़े हुए। गैलरी से बाहर का व्यू देखते हुए सुशील की नजर गैलरी के पीछे बने संदीप कुमार के रिहाशी कमरे पर पड़ी। जहां पर संदीप कुमार के पिता बलवंत सिंह की टोपीदार बंदूक दीवार पर लटकी हुई थी। टोपीदार बंदूक में छरे भरे हुए थे। सुशील ने बिना परमिशन के बंदूक को वहा से उठा कर सेल्फी और फोटो खींचने लगा। जब सुशील कुमार टोपीदार बंदूक के साथ फोटो और सेल्फी खींच रहा था, तो अचानक से बंदूक चली, जो कि मनीष को लग गई। अचानक बंदूक से गोली चलने से मनीष घायल हो गया।

मनीष को घायल हालत में उसके साथी दीपक, सतपाल और सुशील ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी मिला है कि युवक के परिजन पीजीआई चंडीगढ़ से फोर्टज चंडीगढ़ ले गए हैं, जहां पर ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। जबकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर नाहन पुलिस ने ढाबे पर भरी हुई बंदूक रखने के आरोप में बंदूक के लाइसेंस धारक बलवंत सिंह, संदीप कुमार तथा बिना परमिशन के बंदूक को कमरे से उठाकर फोटो खींचने पर सुशील कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

उधर जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फोटो खिंचवाते समय सुशील के हाथों बंदूक से अचानक गोली चली, जो कि उसके चचेरे भाई मनीष को लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा…होटल पर पुलिस ने की कार्रवाई …

नशे की लत ने छीन लिया बच्चों से पिता का साया…. गले में फंदा लगाकर दी जान

जल्द शुरू होगा रेणुका जी बांध का काम, दिल्ली हरियाणा को बाढ़ से मिलेगी राहत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा… 2 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत… गहरी खाई में गिरी कर

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles