11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे…

जिला में बड़े पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार पर अवैध खनन के आरोप… watch Video 

Ashoka Times….

पांवटा साहिब के भंगानी में क्रेशर संचालक लोगों की मलकीयत से रेत बजरी और खनिज संपदा उठा रहे हैं और मना करने पर उन्हें बुरी तरह से डराया धमकाया जा रहा है।

प्रधान और  उप प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि भंगानी में लगे एक क्रेशर पर जिला में पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की पोकलेन और टिप्पर चल रहे हैं जिसके कारण शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई पुलिस अमल में नहीं ला रही है उल्टा ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है।

इस बारे में भंगानी पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सैकड़ो ग्रामीणों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर क्रेशर संचालकों को दी गई NOC रद्द करने और मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजने के लिए बैठक की. इस बैठक में प्रधान, उप प्रधान सुरजीत सिंह, जगदीश, सोहन चंद, प्रदीप, किशोरी लाल, सोनू, महेंद्र दर्जनों लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्रेशर संचालकों के साथ काम कर चुके बेहद नजदीकी लोगों से सामने आया है कि एक जिला में बड़े पुलिस अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार की क्रेशर में हिस्सेदारी है वहां पर पोकलेन और टिप्पर इस रिश्तेदार की चल रहे हैं, रिश्तेदार द्वारा उनके नदी में बह गए खेतों पर जबरन कब्जा कर अवैध खनन किया जा रहा है, जिसके कारण पुलिस खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई न करके ग्रामीण पर अत्याचार कर रही है।

मुख्यमंत्री सहित कुछ अधिकारियों को की जाएगी शिकायत…

उन्होंने कहा कि इस पूरे कर्मकांड को लेकर मुख्यमंत्री सहित गवर्नर और डीजीपी को भी शिकायत लिखी जाएगी किस तरह ग्रामीणों की मिल्कियत पर पोकलेन जेसीबी चलवा कर उनके खेतों को उजाडा जा रहा है। इतना ही नहीं विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है।

बता दे की सोमवार को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अपनी मिल्कियत पर इकट्ठा हुए। इस दौरान प्रधान, उप प्रधान की उपस्थिति में शिकायतें लिखकर मुख्यमंत्री और डीजीपी सहित अन्य उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही हैं साथ ही मौके की तस्वीर भी अटैच की गई है।

बता दें कि भंगानी में एक क्रशर लगाया जा रहा है जिस पर अवैध तरीके से ग्रामीणों की मिल्कियत से खनिज संपदा उठाकर क्रेशर पर डाली जा रही है और विरोध करने पर धमकियां दी जा रही है और अगर कोई शिकायत पुलिस विभाग को करता है तो पुलिस भी उल्टा ग्रामीणों को ही दबाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में सामने आ रहा है कि जिला में बड़े पुलिस अधिकारी के करीबी रिश्तेदार की पोकलेन और डंपर इस क्रेशर से जुड़े हैं ऐसे में ग्रामीणों की सुनवाई न होकर पुलिस भी क्रशर संचालकों का साथ दे रही है आरोप बेहद गंभीर हैं वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगले माह 2 या 3 फरवरी को मुख्यमंत्री पांवटा साहिब आ सकते हैं ग्रामीण उनसे पर्सनली मिलकर इस तरह के अधिकारियों और क्रेशर संचालकों की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के पुलिस अधिकारियों की जांच होनी चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को न्याय मिल सके। अगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो कोर्ट का रास्ता अपनाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles