19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई… अवैध खनन करती जेसीबी से 50 हजार वसूला जुर्माना….

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई… अवैध खनन करती जेसीबी से 50 हजार वसूला जुर्माना….

Ashoka Times..,17 August 23 paonta Sahib

खनन विभाग की टीम ने जंबूखाला में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है

खनन अधिनियम के तहत जेसीबी संचालक से 50,000 जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा ट्रैक्टर का चालान कार्रवाई के लिए कोर्ट भेज दिया है।

खनन विभाग को पांवटा के जंबूखाला में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद खनन निरीक्षक मंगत राम शर्मा के नेतृत्व में खनिज रक्षक अनुज कुमार, राजेश कुमार और मुकेश शर्मा की टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान खड्ड में एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। इसके चलते जेसीबी और ट्रैक्टर को टीम ने कब्जे में ले लिया। जेसीबी मालिक से खनन अधिनियमों के तहत 50,000 जुर्माना राशि वसूली गई। ट्रैक्टर का चालान कर अदालत में भेज दिया है।

जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जिला के संदिग्ध अवैध खनन स्थलों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने का अभियान जारी रहेगा। नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles