12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ऑनलाइन ठगी का शिकार… बैंक कर्मी ने गंवाए करीब सवा दो लाख रुपए

Ashoka time’s…31 March 24

पुराना होशियारपुर रोड़ पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कार्यरत एक कर्मी से करीब सवा दो लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

‌बता दें कि पुलिस ने बैंक कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात शातिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बैंक कर्मी अक्षय कुमार निवासी अंबेहड़ा धीरज, बंगाणा ने बताया कि गत 29 मार्च को मेरे मोबाइल फोन में एक लिंक आया, जिसे ओपन कर दिया। कुछ देर बाद मोबाइल फोन पर ओटीपी आने शुरू हो गए। अक्षय कुमार ने बताया कि शक होने पर अपने खाते चैक किए, तो पाया कि तीन अलग-अलग अकाउंट से कुल 2,26,000 रूपए डेबिट हुए हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात शातिर के खिलाफ बैंक के साइबर सैल को भी शिकायत दी है।

उधर,पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

चोरी के मामले में दो संदिग्ध आरोपियों गिरफ्तार…

30 वर्षीय युवक की हत्या… आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी 

पिता ने कब सोचा था कि बेटे को आखिरी बार देख रहे हैं…संदिग्ध हालात में मिला शव

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात…मेन बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी… CCTV में चोर कैद

मूक-बधिर दुष्कर्म के आरोपी Headmaster व Peon 4 दिन के पुलिस रिमांड पर….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles