15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

एशियन चैस चैंपियनशिप के लिए हुआ माधव चयनित, जाएंगे थाईलैंड….

द स्कॉलर्स होम के छात्र ने देशभर में किया नाम रोशन…

Ashoka Times…13 फरवरी 24, पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के “द स्कॉलर्स होम” स्कूल के माधव गर्ग एशियाई चैंपियनशिप के दौरान अपने वर्ग में राष्ट्रीय जीत हासिल कर ली है। अब माधव थाईलैंड में अपनी चैस कौशल दिखाएंगे।

स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने बड़े ही गर्व के साथ 13 फरवरी 2024 को विद्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12वीं नेशनल स्कूल चैस चैंपियनशिप 2024 पटना (बिहार) में 6 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक हुई। यह प्रतियोगिता मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के सहयोग से आल बिहार चैस एसोसिएशन ने आयोजित की।

इस प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर -11, अंडर- 13, अंडर-15, अंडर-17 वर्ग में बॉयज और गर्ल्स ने भाग लिया। हमारे विद्यालय के कक्षा 3 के माधव गर्ग ने भी अंडर-9 वर्ग के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश राज्य की तरफ से भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा माधव गर्ग ने अंडर-9 बॉयज कैटिगरी में एशियन स्कूल चैस चैंपियनशिप, थाईलैंड के लिए अपना नाम दर्ज किया जोकि सितंबर 2024 को थाईलैंड में होगी।

माधव गर्ग ने इस प्रतियोगिता में 26वां रैंक प्राप्त किया तथा इस प्रतियोगिता में चयनित हुए पहले 50 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जाएंगे।

लगभग 3 वर्ष पहले स्कूल अध्यापिका रविंद्र कौर रैना ने स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक (HOD) डॉ कुलदीप बतान को माधव गर्ग की शतरंज के लिए जिज्ञासा को सांझा किया। तत्पश्चात माधव के पिता सुशील गर्ग के सहयोग तथा चैस के कोच आशीष तथा सहयोगी अध्यापक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अंडर 9 बॉयज कैटिगरी में माधव ने यह स्थान प्राप्त किया।

वही इस बारे में माधव गर्ग के पिता सुशील गर्ग ने द स्कॉलर्स होम स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर स्कूल स्पोर्ट्स के प्रति बच्चों को कॉर्पोरेट ना करें तो यह संभव नहीं हो पाता विशेष तौर पर थे स्कॉलर्स होम स्कूल के डायरेक्टर एनपी नारंग का धन्यवाद करते हैं क्योंकि उनकी बदौलत ही आज 9 वर्षीय माधव गर्ग ने देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से माधव की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए भी विशेष ऑनलाइन क्लासेस जारी रखी गई जिसके कारण वह पढ़ाई में भी अव्वल रहा है।

हिमकेयर कार्ड जल्द करवायें रिन्यू -डा. अजय पाठक…

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बेचड का बाग में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम…

28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू…अवनीत और गुरविंदर रहे मुख्य अतिथि….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles