13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

एनडीआरफ और एचपी एसडीआरएफ द्वारा मॉक ड्रिल अभ्यास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

Ashoka time’s…6 February 24 

एनडीआरफ टीम द्वारा सिरमौर भ्रमण के आज दूसरे दिन कालाअम्ब स्थित मेसर्स बुडस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शिमला के संयुक्त सहयोग से आगजनी पर एक मॉक अभ्यास एवं कंपनी के कर्मचारी एवं स्थानीय समुदाय को आपदाओं के प्रति जागरूक किया गया।

तहसीलदार नाहन एवं नोडल अधिकारी उपेंद्र चौहान ने बताया कि एनडीआरफ तथा एसडीआरएफ शिमला की संयुक्त टीम ने आज कंपनी के लगभग 200 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को आपदाओं के प्रति जागरूक किया एवं आगजनी पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।

इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने उक्त कंपनी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी एकत्रित की तथा खतरनाक रसायनों के बारे में तथा उनसे निपटने के संबंध में भी अपने विचार साँझा किए।

इस अवसर पर एनडीआरएफ नालागढ़ से निरीक्षक प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक अशोक चंद रमोला, स्थानीय राजस्व प्रतिनिधि तथा जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, फैक्ट्री ऑफिसर, समस्त फैक्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

शिलाई में पेश आया दर्दनाक हादसा, एक की मौत अन्य तीन घायल 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 9 फ़रवरी से 12 फ़रवरी तक रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर….

20 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज…

आपदाओं के दृष्टिगत एरिया फैमिलियेराइजेशन अभ्यास के लिए सिरमौर पहुंची एनडीआरफ टीम-उपायुक्त 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles