13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ऋषभ ने प्राप्त किए 95% अंक…विकट परिस्थितियों में बच्चे मानव रहे अपनी प्रतिभा का लोहा

Ashoka Times….8 may 2024

जिला सिरमौर के शिक्षा खंड शिलाई के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीधार के ऋषभ ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में ऋषभ ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, अमीषा तोमर ने 93% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा रमन वर्मा ने 92.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष विद्यालय का ओवरऑल परीक्षा परिणाम लगभग 93% प्रतिशत रहा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों को दिया जिनके अथक प्रयासों से आज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पंचराम पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा है तथा विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के संयुक्त प्रयासों से आज हमें इसका प्रतिफल मिला है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी दूर दराज गांवों से पैदल पहुंचकर यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं और विकट परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम के दम पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त विद्यालय प्रबंधन को दिया एवं सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं प्रवक्ता पंचराम पराशर, अनिल चौहान, अधीक्षक बलबीर ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कई घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस नहीं मिली मदद…विडियो वायरल 

विभांषु कर रहा पांवटा साहिब का नाम रोशन…समस्याओं को मार्ग की तरह किया इस्तेमाल…

भंगायनी मेला समापन समारोह में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री…क्षेत्र वासियो में रोष…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles