19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उपायुक्त ने जरवा-जुनैली पंचायत की प्रधान को पद से हटाने के आदेश किए जारी…

Ashoka time’s…28 November 25 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली की प्रधान आशा देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है। छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है।
उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरूपयोग की गई 12,99,607 रुपये की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव, ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली को सौंपना सुनिश्चित करें।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन
01702-225024

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles