13.8 C
New York
Thursday, November 12, 2026

उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन ने दिया कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र… कांग्रेस को बड़ा झटका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान,भावनाओं को करती अनदेखा…

animal image

Ashokatime’s…9 November

animal image

सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को लिखे गए त्याग पत्र में कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नीतियों व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी से आहत हूं।

AQUA

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान सम्मान उनकी भावनाओं को अनदेखी करती है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

वहीं विधानसभा चुनाव के बीच हुए इस त्याग पत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी सुखराम के लिए राहत की बात है और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

वही हरप्रीत सिंह रतन वीरवार को पांवटा में प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि सरदार हरप्रीत सिंह पुश्तैनी कांग्रेसी रहे हैं जिस तरह से लोग कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं यह अपने आप में एक सवाल है कि कांग्रेस के नेतृत्व सहित आखिर बड़े कार्यकर्ता टूट कर भाजपा में क्यों जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles