11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उद्योग मंत्री पशमी में 9लाख की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का किया लोकार्पण…

Ashoka time’s…7 December 25

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई के पशमी में 09 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के बनने से पशमी गांव व महासू देवता मंदिर परिसर पशमी को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

योजना के तहत लगभग 40 हजार लीटर क्षमता का टैंक बनाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा । इस योजना के बनने से पशमी गांव की 600 से अधिक आबादी लाभान्वित होगी।

उद्योग मंत्री ने श्री महासू महाराज मंदिर पशमी में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस सामुदायिक भवन में इंडोर कबड्डी स्टेडियम, मंदिर सराय, सामुदायिक रसोई घर व सामुदायिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की जिला सिरमौर के विधानसभा क्षेत्र शिलाई व गांव पश्मी वालों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है की उत्तराखंड से चालदा महाराज का आगमन क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि चालदा महाराज की धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए सबको मिल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा की यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है और सभी विभाग तथा स्थानीय लोगों के संयुक्त तत्वाधान से महासू महाराज का भव्य स्वागत किया जाएगा ।

श्री हर्षवर्धन ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से अधिक पुलिस जवान व गृहरक्षक तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था रहेगी तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के भी कड़े निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि वह विनम्रता, शांति, स्नेह व आस्था के साथ महासू महाराज का स्वागत करें।

इस अवसर पर अध्यक्ष विपणन समिति सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिलीप तोमर, कार्यकारी बीडीओ नवीन गुरंग, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत पशमी ‌‌ खतर सिंह, महाशू महाराज भंडारी रघुवीर सिंह, बजीर दिनेश, नम्बरदार बारू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous article
Next articleAustralia Free Bingo

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles