18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

उद्योग मंत्री ने 398 मेधावी विद्यार्थियों को शाइनिंग स्टार अवार्ड से किया सम्मानित

Ashoka time’s…4 July 24 

नाहन, 4 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने निजी समाचार नेटवर्क द्वारा जिला सिरमौर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित शाइनिंग स्टार अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने लगभग 398 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिनमें 270 छात्राएं और 128 छात्र शामिल थे।

उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को पूर्ण बनाती है और पूर्ण व्यक्ति बनने के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ उनके चरित्र निर्माण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा की अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के विकास के लिए कमजोर व पिछड़े वर्गों के उत्थान के साथ साथ महिलाओं और बाल विकास सुनिश्चित करना भी है। बच्चों को पोषण के साथ सुरक्षित माहौल प्रदान करना, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवशयक है। बच्चों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार द्वारा अनेक निर्णय लिए गए है, जिनसे प्रदेश के बच्चों के जीवन में सुखद बदलाव आ रहे है।

उद्योग मंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने पर 25 हजार रूपए की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा ब्याज मुक्त ऋण योजना के तहत एक लाख रूपए से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली लड़कियों को जे बी टी , नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट , एम् बी बी एस , एम् बी ए , इंजीनियरिंग, एल एल बी तथा बी एड आदि व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 75 हजार रूपए तक के ब्याज मुक्त ऋण का भी प्रावधान किया जा रहा है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा की शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार मजबूत बनाती है और गुणात्मक शिक्षा सभी का अधिकार है। प्रदेश के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा की हर विधानसभा क्षेत्र में एक एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोले जायेंगे। सरकार द्वारा 18 विधानसभा क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से लैस राजीव गाँधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रूपए जारी किये गए है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के उद्देश्य से हर श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 स्कूलों को राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर 5 -5 स्कूलों को पुरस्कृत किया जायेगा।

इस अवसर पर सहायक उपायुक्त सिरमौर गौरव महाजन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक साक्षी सत्ती, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, न्यूज रडार नेटवर्क के संपादक सुनील चड्ढा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई तक

नाबालिग किशोरी ने दिया शिशु को जन्म…अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

7 जुलाई को जिला की सभी 259 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन….उपायुक्त

भारी बरसात के चलते सोलन से होकर चंडीगढ शिमला प्रमुख मार्ग गिरी विशाल चट्टानें

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles