12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उद्योग मंत्री ने सपरिवार चालदा महासु महाराज जी के पशमी मंदिर में शीश नवाया…

Ashoka time’s…15 December 25

उद्योग, संसदीय मामले ,श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज सपरिवार चालदा महासु महाराज जी के पशमी मंदिर में विराजमान होने पर शीश नवाया तथा आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत श्रद्धालुओं से भेंट की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्यों को महाराज के आगमन की बधाई दी। उन्होंने शिलाई क्षेत्र के लोगों विशेष कर पशमी गांव के लोगों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

उद्योग मंत्री ने बताया कि चालदा महाराज प्रातः 4 बजे के करीब पशमी मंदिर में पहुंचे जहां उनके स्वागत व दर्शन हेतु शिलाई क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पशमी पहुंचे और चालदा महाराज का जोरदार स्वागत किया तथा चालदा महासू के जयकारे लगा कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

उन्होंने बताया की गत 2 दिन में लगभग 01 लाख से अधिक लोग इस समारोह में पहुंचे और महाराज की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूर्ण श्रद्धा, आस्था व भक्तिभाव से महाराज का स्वागत किया, जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने यातायात व्यवस्था, पेयजल ,बिजली व स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि चालदा महाराज एक साल तक यहां पर विराजमान होंगे और भारी संख्या में लोग उनके दर्शन को आएंगे जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आर्थिक की को भी बल मिलेगा, जिससे इलाके में खुशहाली आएगी और देवी देवताओं के प्रति लोगों की श्रद्धा व आस्था और अधिक बढ़ेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, महासू महाराज पश्मी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश, बारू राम डिमेदार , महासू महाराज भंडारी रघुवीर सिंह, बजीर दिनेश, दीप चंद, लाल सिंह, गीता राम भंडारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles