
इन क्षेत्रों में कल सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित..
Ashoka time’s…14 july 26
विद्युत उपमंडल पनोग के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.07.2026 को 33/11KV राजगढ़-पनोग लाइन पर आवश्यक रखरखाव और मरम्मत की जानी प्रस्तावित है।

जिसके चलते प्रातः 9 बजे से साँयः 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वाधित क्षेत्रः- हरिपुरधार, पनोग, रोनाहट, गतताधार, नया पंजोर आदि क्षेत्र। यह कार्य विद्युत प्रणाली की विश्वसनीयता, सुरक्षा एवम निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उदेश्य से किया जा रहा है।
अतः विद्युत उपमंडल पनोग के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं से विनम्र अपील की जाती है की उक्त अवधि के दौरान सहयोग प्रदान करे। यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहा तो यह शटडाउन 15.07.2026 को न होकर 16.07.2026 को रहेगा।

