15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आसमानी बिजली गिरने से घर में लगी आग… लाखों का नुक्सान

Ashoka time’s…3 March 24 

उपमंडल संगड़ाह नौहराधार की गवाही पंचायत के गांव जामल में आसमानी बिजली गिरने से मकान में आग लग गई।

हादसा देर शाम पेश आया है। परिवार के सदस्य रामलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका परिवार शादी समारोह में गया हुआ था।

घर में उनकी बहन दया देवी व उनकी भांजी थी। यह दोनों रसोई में आग सेक रहे थे कि अचा साथ लगते कमरे मे गर्जना के साथ जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान दया देवी को हल्की चोट आई। गनीमत यह रही कि समय रहते वह दोनों घर से बाहर निकल गए।

देखते ही देखते मकान व रसोई घर आग में तब्दील हो गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे व आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

परिवार कहना है कि घर के भीतर बक्से में डेढ़ लाख रूपये व लावा जेवर सहित अन्य कीमती चीजे रखी हुई थी।आग की चपेट में आने से सब कुछ जल गया है।

ग्राम पंचायत गवाही प्रधान सीमा धीमान और पटवारी को मौके पर बुलाया गया। रविवार सुबह ही पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेजीं दी है। उन्होंने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर में काम सीखने का बेहतरीन अवसर…यहां करें संपर्क…

सिरमौर जिला में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में अभी तक 20 लोगों की जानें गई -एल. आर. वर्मा*

बड़ी लापरवाही से गई एक व्यक्ति की जान,NH. और ठेकेदार जिम्मेदार!

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles