13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आरोप…ब्लास्टिंग से गिराए जा रहे पहाड़…!10 घंटे बाद भी बंद रहा नेशनल हाईवे…बच्चे बूढ़े महिलाएं परेशान…

Ashoka Times….

पांवटा साहिब से गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 फिर बंद हो गया है। इस बार भी आरोप है कि भारी ब्लास्टिंग की वजह से पहाड़ न केवल टूट रहे बल्कि प्रकृति से बड़ा खिलवाड़ भी किया जा रहा है। शिलाई के समीप टिक्कर धार में पहाड़ टूट गया है। यहां सड़क पर लाखों टन मलवा आ गया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर बदहाली का दौर जारी है। कंपनियों की मनमानी की वजह से स्थानीय लोगों को कुव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले भी गंगटोली के समीप 12 दिन तक सड़क मार्ग बंद रहा था और अब टिक्कर के समीप सड़क पर लाखो टन मलबा आ गया हैं।

खबर का असर….सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी…SDM पांवटा ने लिया संज्ञान अधिकारियों को जारी किए नोटिस

इस बार भी भारी ब्लास्टिंग की वजह से पहाड़ टूटा है और बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। जिसकी वजह से सड़क मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क के चौड़ीकरण का काम कर रही एचईएस इंफ्रा कंपनी नियम कानूनों को ताक पर रखकर इस क्षेत्र में भारी विस्फोट लगाकर चट्टानों को तोड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान विस्फोटकों की मात्रा अधिक होने के कारण सड़क के ऊपर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे आ गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिनों नियमों के विपरीत ब्लास्टिंग की जाती है। जिससे न सिर्फ सड़क मार्ग बंद हो जाता है बल्कि रिहायशी क्षेत्रों तक उसकी वाइब्रेशन पहुंचती है।

हैरानी की बात तो यह है कि एनएच 707 के निर्माण के लिए तैनात मोर्थ के अधिकारी कभी मौके पर जाकर जांच या हालात का जायजा लेने की जहमत नहीं उठाते। यही नहीं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय यानी मोर्थ के अधिकारी और चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनियों के अधिकारी मीडिया के फोन भी नहीं उठाते हैं।

ऐसे में आम जनता के हालात का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। टिक्कर गांव के पास पहाड़ दरकने से समूचे शिलाई क्षेत्र की सैकड़ों पंचायतों में आवाजाही ठप हो गई। है। दर्जनों बसों सहित सैकड़ों वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं। एंबुलेंस तक निकलने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है । कोई भी वैकल्पिक मार्ग ना होने की वजह से लोगों को टूटे हुए हिस्से को जान जोखिम में डालकर पैदल ही पार करना पड़ रहा है।

उधर इस संबंध में एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने जानकारी दी कि सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोपहर बाद तक मार्ग खुलने के आसार हैं। जबकि एचपीएस इंफ्रा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय मिश्रा ने ब्लास्टिंग करने के आरोपों को सिरे से नकार दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles