12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आम आदमी को देरी से मिल रहा गैस सिलेंडर…कहीं होटलों और ढाबों में सप्लाई तो नहीं देरी का कारण….?

Ashoka time’s….28 December 

श्री रेणुका जी ददाहू में समय पर गैस की सप्लाई न होने से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ददाहू स्थानीय क्षेत्र की बात की जाए तो बुकिंग के बाद भी कई कई दिनों तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिसको लेकर गैस एजेंसी संचालक तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं।

बता दें कि सप्लाई करने वाले लड़कों की लापरवाही के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा पहले भी कई हो चुका है।

वहीं अगर विभाग की बात की जाए तो उनका कहना है कि स्थानीय क्षेत्रों में उसी दिन या अगले दिन गैस की डिलीवरी होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हो रहा है।ऐसे गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ऐसे में गैस एजेंसी संचालक जोगेंद्र कुमार का कहना है कि कई बार सप्लाई करने वाले लड़कों की लापरवाही के कारण ऐसा हो जाता है।

वही खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक पिंकी देवी का कहना है कि स्थानीय क्षेत्रों में उसी दिन गैस डिलीवर हो जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो यह गैस एजेंसी की बड़ी लापरवाही है जिस पर कार्रवाई की जा सकती है।

वही लोगों का यह भी आरोप है कि गैस की कालाबाजारी के कारण आम उपभोक्ताओं को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है । घरेलू उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों की होटलों ढाबा आदि में पर्याप्त सप्लाई की जा रही है।विभाग की छापामारी के दौरान अक्सर होटल ढाबा आदि में इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू सिलेंडरों को समय-समय पर पकड़ा जाता रहा है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण और मात्र कुछ जुर्माना करके छोड़ दिए जाने के कारण इस गोरखधंधे पर लगाम नहीं लग पाई है लेकिन जो सही में इन घरेलू सिलेंडरों के हकदार हैं उन्हें समय पर इसकी सप्लाई नहीं मिल पा रही है विभाग को ऐसे लोगों और गैस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles