13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आपदा जोखिम न्यूनीकरण पखवाड़े के तहत डाईट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित….

Ashoka time’s…6 October 23 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आज शुक्रवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ-2023 पखवाड़े के तहत जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस कार्यशाला में करीब 14 विभागों से आए हुए प्रतिनिधि अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य संभावित आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित निर्माण पद्धतियों के बारे में जानकारी सांझा करना था।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में अवतार शर्मा, रजत चौहान और तपेंद्र सैनी ने बतौर स्रोत व्यक्ति के रूप में भाग लेते हुए सुरक्षित निर्माण पद्धतियों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

डाईटट के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अश्विनी ठाकुर द्वारा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसके लिए उन्होंने प्रतिभागी विभागों के प्रतिनिधियों को कार्यशाला में भाग लेने पर आभार जताया।

झोपड़ी में लगी आग…एक महिला सहित सात बकरियां आई चपेट में…

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला व्यक्ति… दर्दनाक मौत… मामला दर्ज 

सोसायटी सचिव की गोली चलने से मौत…दो के खिलाफ मामला दर्ज

नौवीं,11वीं कक्षा के लिए नवोदय में 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles