9.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

आपके पड़ोस में बिक रहा है नशा तो इस व्हाट्सएप नंबर पर करें शिकायत…

पहचान रहेगी बिल्कुल गुप्त…SP SIRMOUR

ASHOKA TIMES…11 MAY 23

समाज में बढ़ रही नशे की कुरीतियों को रोकने के लिए पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत आने वाली पचायतों को 16 बीटो में बांटा गया है तथा प्रत्येक बीट में उस क्षेत्र कि स्थानीय लोगों, पंचायत के पदाधिकारियों, स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को सम्मिलित करके बीट कमेटियां का गठन किया गया है ।

इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर की अध्यक्षता में उक्त गठित की गयी सभी 16 बीटो के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । मीटिंग में चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि आज के समय में युवाओं द्वारा मादक पदार्थों का सेवन समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है और समाज का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में आ गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय ने तेजी से फ़ैल रही नशे कि कुरूति को रोकने के लिए तथा एक नशा मुक्त समाज स्थापित करने के लिए मीटिंग में उपस्थित सदस्यों से उनके सुझाव मांगे ।

मीटिंग के दौरान प्राप्त हुए विभिन्न सुझावों के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिला सिरमौर के सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध, ज़ीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुये उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख़्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा इस सम्बंध में ज्यादा से ज्यादा मामले दर्ज करने के लिए भी निर्देश जारी किए ताकि इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर पूर्णत: अंकुश लगाया जा सके ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला सिरमौर से अन्य सभी पुलिस थानों में इसी प्रकार से बीट कमेटियों का गठन किया जायेगा ।

मीटिंग के अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने मीडिया के मध्यम से सिरमौर की जनता के आग्रह किया कि वह अपने बच्चों के व्यवहार पर विशेष ध्यान दें तथा बच्चों के बदलते हुये व्यवहार को मद्देनजर रखते हुये यह भी ध्यान दें कि उनका बच्चा किस रास्ते पर जा रहा है व क्या कर रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार जारी की गयी DRUG FREE HIMACHAL APP के बारे में भी जानकारी दी और साथ हे साथ सिरमौर की जनता से नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग करने के लिए आग्रह किया । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा एक whatsapp नंबर (93170-82032) भी जारी किया, तथा बताया कि इस नंबर माध्यम से कोई भी व्यक्ति निर्भीक हो कर नशे से सम्बंधित किसी भी शिकायत को Whatsapp सन्देश या कॉल के माध्यम से सीधा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के पास दर्ज करवा सकता है और बताया कि ऐसी किसी भी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी ।

इस मीटिंग में उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), आरक्षित निरीक्षक सेवा सिंह, थाना प्रभारी पुलिस थाना नाहन तथा उक्त सभी 16 बीटों के आरक्षी उपस्थित रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles