13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

आईटीआई नाहन में प्रवेश हेतु 11 अगस्त तक करें आवेदन-अशरफ अली

animal image

आईटीआई नाहन में प्रवेश हेतु 11 अगस्त तक करें आवेदन-अशरफ अली
Ashoka time’s… 6 August 26

आईटीआई नाहन प्रधानाचार्य अशरफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई नाहन में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी और एनसीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु 08 अगस्त, 2026 से 11 अगस्त, 2026 तक आवेदन लिए जाएंगे तथा 12 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है, इसलिए अभ्यर्थी https://www.hptechboard.com पर अपना पंजीकरण और शुल्क 11 अगस्त, 2026 से पूर्व जमा करवा लें।
अशरफ अली ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ पोर्टल से अपना आवेदन फार्म का प्रिंट, दसवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र जोकि तहसील कार्यालय से बना हो, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, आधार कार्ड अवश्य लाएं। उन्होंने बताया कि आईटीआई नाहन में अवकाश दिवस में भी आवेदन लिए जाएंगे तथा 11 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएगें।

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन
01702-225024

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles