12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आईजीएमसी में डॉक्टरों की गुंडागर्दी मरीज को बुरी तरह से पीटा…

Ashoka Times…23 December 2025

हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी में डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ की गई मारपीट को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर बैड़ पर पड़े मरीज को बुरी तरह से पीटता दिखाई दे रहा है। बता दें कि मरीज का नाम अर्जुन बताया जा रहा है जो की सांस लेने की तकलीफ से ग्रसित था जब वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उसके साथ तू तड़ाक करके बात की जिसके कारण उसने डॉक्टर को यह पूछ लिया कि आप अपने घर में भी परिवार से तू तड़ाक करके बात करते हैं जिस पर डॉक्टर भड़क गया और उसने मरीज को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से इस मामले में कोई भी पक्ष नहीं आया है। वहीं दूसरी और मरीज पक्ष की ओर से डॉक्टर को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles