15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अवैध खनन करते चार डंपर जप्त दो ट्रैक्टरों पर 20000 जुर्माना…

माइनिंग और पुलिस विभाग अवैध खनन पर कर रहे सख्त कार्रवाई..

Ashoka Times….15 , March 

उपमंडल पौंटा साहिब यमुना नदी में दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े गए हैं। दोनो ट्रैक्टर A/F पाए गए। विभाग द्वारा ‌ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने मौके पर अवैध खनन कर रहे दोनों ट्रैक्टर का 20 हजार रुपये चालान कर जुर्माना वसूल किया

माइनिंग विभाग अधिकारियों का कहना है कि टीम यमुना नदी मे हो रहे अवैध खनन कारोबारियो के खिलाफ भविष्य मे कार्यवाही जारी रहेगी

वहीं दूसरे मामले में पोंटा साहिब देर रात पुलिस चौकी सिंगापुर टीम द्वारा 4 डम्परो को यमुना नदी से अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की

वहीं पुलिस द्वारा जब डम्परो को चेक किया गया तो डम्पर अवैध बजरी से ओवरलोड पाए गए। वहीं पुलिस द्वारा चैंकिंग के लिए कागजात मांगने पर चालक कागजात पेश न कर सके

चारो डम्परो  *UK08CB-0868, UK07CB-3146, UK07CB-8811, UK16CA-1646*नियमानुसार माईनिंग एक्ट व वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान करके आगामी कार्यवाही हेतू व अदालत JMFC-II पांवटा साहिब को भेजे गए हैं जहां पर न्यायाधीश द्वारा इन अवैध डमरू पर कार्रवाई या जुर्माना किया जाए

बता दें कि पिछले कुछ रोज से लगातार वन विभाग माइनिंग विभाग और पुलिस की टीम में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है ताकि किसी तरह अवैध खनन पर रोक लग पाए।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles