14.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान…सुमित खिमटा

Ashoka time’s…13 April 24

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 8 विभागों के आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के लिए स्वेच्छा से मतदान की पोस्टल बेल्ट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

बैठक के दौरान उपायुक्त सुमित खिमटा

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि इन आठ विभागों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस सेवा, परिवहन विभाग से ड्राइवर व कंडक्टर (स्थानीय रूट को छोड़कर) जल शक्ति विभाग से पंप ऑपरेटर तथा टर्नर, विद्युत विभाग से इलेक्ट्रीशियन तथा लाइनमैन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मी, मिल्क फेडरेशन के दूध वितरण सेवा से संबंधित कर्मचारी, जेल स्टाफ तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी स्वेच्छा से पोस्टल बेल्ट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने जिला के आठ विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संबंधित विभाग के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करें ताकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को फॉर्म 12डी की प्राप्ति हेतु प्रेषित करना सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले का किया विधिवत शुभारंभ…

पांवटा साहिब में “एक शाम सांवरिया के नाम” महा-उत्सव का आयोजन… 

पांवटा साहिब में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वालों का एक और साथी गिरफ्तार….

रामपुरघाट में पुलिस की नाक तले पनप रहे दो अपराधिक गैंग…पुलिस चालान काटने में व्यस्त…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles