13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अचानक हार्ट अटैक आने से गई संगड़ाह के प्रगतिशील किसान जान…. 

Ashoka time’s…19 December 23 

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव डुंगी के प्रगतिशील किसान राम स्वरूप का चाय पीते-पीते दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सोमवार प्रातः करीब साढ़े 8 बजे घास लेकर घर लौटे रामस्वरूप चाय पी रहे थे, जब अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह अचेत हो गए।

परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें करीब 3 किलोमीटर दूर संगड़ाह अस्पताल लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामस्वरूप इलाके के प्रगतिशील किसान के रूप में भी जाने जाते थे और करीब 3 दशक से टमाटर की खेती से अच्छी खासी कमाई कर रहे थे। ग्रामीण ने बताया कि, इस साल जहां उन्होंने अच्छे दाम मिलने पर करीब 3 लाख के टमाटर बेचे, वहीं अढ़ाई लाख की लहसुन की फसल से कमाए। खुद ज्यादा पढ़े-लिखे न होने के बावजूद राम स्वरूप शर्मा ने खेती से यहां अपने चारों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाई और इलाके की अन्य किसानों के लिए भी वह है मिसाल साबित हुए। पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा व पूर्व पूर्ण चंद, सरीता देवी, हरिचंद शर्मा तथा अमर चंद आदि ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई।

डॉ दिनेश बेदी और उनकी टीम ने 64 रसोलियाँ निकाल बचाई महिला की जाँच 

कार दुर्घटनाग्रस्त में शिक्षक सहित दो लोगों की मौत…

सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे पद…इस दिन होंगे साक्षात्कार  

नाहन-पावंटा साहिब एनएच पर सड़क हादसा…19 वर्षीय की मौत 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles