11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हिमाचल में भारी बारिश के कारण फिर तबाही… 8 मकान हुए जमीनदोज…

Ashoka Times…24 August 23 Himachal Pradesh

प्रदेश कुल्लू जनपद के आनी उपमंडल मुख्यालय में पहाड़ी दरकने से होटल सहित आठ मकान जमींदोज हो गए हैं।जबकि दो मकानों को क्षति हुई है। 

हादसा वीरवार सुबह 9:15 पर पेश आया। हालांकि जमींदोज हुए मकानों को पहले ही प्रशासन ने खाली करवा दिया था, लेकिन साथ लगते बस अड्डा में लोगों की भीड़ मौजूद थी। ऐसे में ऊपर की तरफ से बहुमंजिला भवनों को गिरते देख बस अड्डा में मौजूद लोगों में अफरा- तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों को सुरक्षित जगह भागने का प्रयास किया। भगदड़ में कुछ लोग गिर गए, जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें पहुंची है।

एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि हादसे में संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि भवनों में दरार आई हुई थी, लिहाजा खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने मकान मालिकों को घर खाली करने के नोटिस जारी किए थे। मकानों को खाली किया जा चुका था।

एसडीएम ने बताया कि घटना में ज्ञानचंद, विद्या देवी, शशिवाला, सुरेश कुमार, चिरंजी लाल, खेमप्रकाश, लायकराम, तुलाराम के मकान पूरी तरह से ध्वस्त (Collapse) हो गए हैं, जबकि यूपेंद्रकांत मिश्रा व फकीरचंद के मकान को भी खतरा पैदा हो गया है।

उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक पहाड़ी दरकने के कारण घरो के साथ-साथ बहुमंजिला भवन (multi-storey building) पूरी तरह से ध्वस्त हुए हैं, जिसमें काफी संख्या में दुकानें (Shops) भी थी। मकान भी किराए (rented) पर चढ़ाए गए थे। कुछ मकानों में स्वयं मकान मालिक रह रहे थे, जिन्हें समय रहते शिफ्ट कर दिया गया था। लिहाजा, प्रशासन की मुस्तैदी के चलते लोगों की जान बचाई गई है। धवस्त भवनों में कांगड़ा कोपरेटिव बैंक के इलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा भी थी।

राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला 26 से 28 सितम्बर तक सराहां में होगा आयोजित-सुमित खिमटा

सिरमौरी ताल:- प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामाग्री 

आपदा प्रभावित बच्चों को किया जा रहा शिक्षा के प्रति जागरूक… good work

लाखों एमएल शराब को किया पुलिस ने नष्ट… न्यायालय के आदेशों पर…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles