15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल में झगड़े के दौरान हत्या का लाइव वीडियो वायरल… पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

Ashoka Times…23 September 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश में एक सीसीटीवी फुटेज में दो युवक आपस में उलझते हुए नजर आ रहे हैं। वारदात में मरने वाला युवक व आरोपी गुथमगुथा होते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जमीन पर भी एक दूसरे से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान घटना को अंजाम देने वाला युवक दूसरे युवक का गला घोट देता है। इसके बाद वो (मृतक) बेहोश हो जाता है। 

सिलसिला यहीं तक नहीं रुकता। घटना को अंजाम देने वाला युवक खड़ा होकर पांव से भी मृतक का गला दबाता हुआ नजर आ रहा है। शव को पानी के तालाब में फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गया।

मामला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फुटेज मिलने के बाद पुलिस को ठोस सबूत मिल गया है। वीडियो की सत्यता फॉरेंसिक जांच (forensic investigation) में ही साबित हो पाएगी। बता दें कि हत्याकांड में पुलिस दो युवको को गिरफ्तार कर चुकी है। हिंसात्मक होने की वजह से वीडियो सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

स्नूकर में बहस से शुरू हुआ था मामला

जानकारी के अनुसार घटना से पहले पतलीकुहल में स्नूकर (snooker) खेलते हुए युवकों की आपस में बहस शुरू हो गई थी। जिसके बाद घटना ने एक संगीन अपराध का रूप ले लिया। स्नूकर से निकलने के बाद भी बहस नहीं थमी। लिहाजा सुबह के समय यह मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। इसका नतीजा यह निकला की बड़ाग्रां के युवक को जान से हाथ धोना पड़ा।

ये हुई है गिरफ्तारियां

एसपी क़ुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि 26 वर्षीय अनूप पुत्र अमर चंद निवासी बशकोला, तहसील मनाली जिला कुल्लू की हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें कुल्लू का बारी निवासी कमलनाथ और बड़ाग्रां निवासी प्रशांत शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि वारदात से जुड़ी सीसी फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर फुटेज वारदात से जुड़ी नजर आ रही है।

ये तो साफ है कि फुटेज हत्या की वारदात से जुड़ी है। लेकिन अहम बात ये है कि पुलिस बगैर फॉरेंसिक रिपोर्ट के इस वीडियो को सबूत के तौर पर अदालत में पेश नहीं कर सकती है। लिहाजा फुटेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है। वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कुल्लू पुलिस ने इस बात का खंडन नहीं किया है कि ये वीडियो पतलीकुहल में युवक की हत्या से जुड़ा नहीं है, इस वजह से भी ये सत्यापित होता है कि हिमाचल में एक युवक की हत्या की वारदात कैमरे में लाइव कैद हो गई।

40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या… मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद हिमाचल प्रदेश में नहीं बन पाई “पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी”…

स्थानीय निवासी घर से कर रहा था चरस बेचने का काम…ऐसे आया पुलिस के काबू…

तहसीलदार ऋषभ ने किया खाली-अछौन-नाड़ी सड़क का निरीक्षण…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles