Ashoka Times…9 August 23 Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क सड़क हादसा सामने आया है जिसमें 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि सेब से भरा ट्रक पलट गया गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।
शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे पर मशोबरा बाइफरकेशन के समीप सुबह 8बजे के करीब सेबों से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
हादसा राजधानी शिमला के उपनगर ढली के समीप सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से पिकअप समेत तीन से चार गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। हादसे में दो लोग जान गंवा बैठे।हादसे के बाद मशोबरा सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। पुलिस की टीम मौके पर है।
एसएचओ ढली विरोहन नेगी ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को बचा लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इनकी शिनाख्त की जा रही है। लंबा जाम लगने के कारण पुलिस ने सुन्नी, तत्तापानी, अलसिंडी व करसोग की बसें वाया घणाहट्टी डायवर्ट कर दी है।
इंटरनेट के दुष्प्रभावों, गुड टच बेड टच को लेकर बच्चों को किया जागरूक …
बड़ी संख्या में नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार…
गुप्त सूचना के आधार पर 195 नशीले कैप्सूल के साथ व्यक्ति गिरफ्तार….
पांवटा साहिब में इनरव्हील क्लब कर रहा महिलाओं की इस तरहां मदद…अंजू वर्मा

