11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

Ashoka time’s…4 May 24 

नाहन 4 मई: जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि जिला की स्थानीय जनता औद्योगिक क्षेत्रों तथा सरकारी व निजी कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इसी के मध्य नजर आज दमकल चौकी कला आम के अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा मैसर्स पशुपति स्पिनिंग मिल प्राइवेट लिमिटेड खेरी स्थित काला अंब में 4 मई 2024 को समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 30 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया, जिसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने दी, उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आग-जनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ताकि स्थानीय समुदायों में आगजनी पर जागरूकता लाई जा सके व इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके।
नेहा बनना चाहती है राजनीतिक शास्त्र की प्रोफेसर..

पांवटा साहिब के क्षेत्र में इस दिन रहेगी विद्युत आपूर्ती बाधित….

14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़..आरोपित शिक्षक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज 

मुख्यमंत्री आगमन पर भी नहीं थमें भारी वाहनों के चक्के…WATCH VIDEO 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles