Home / News / श्री रेणुका जी बांध प्रबंधन की अगली सुनवाई 20 जनवरी….

श्री रेणुका जी बांध प्रबंधन की अगली सुनवाई 20 जनवरी….

श्री रेणुका जी बांध प्रबंधन की अगली सुनवाई 20 जनवरी….

Ashoka time’s…3 January

animal image

श्री रेणुका जी ददाहू बांध प्रबंधन से संबंधित अगली सुनवाई 20 जनवरी को निर्धारित की है। वहीं अदालत में मुआवजा राशि जमा होने की स्टेटस रिपोर्ट भी पेश करने के लिए कहा गया है।

बता दें कि बांध प्रबंधन संबंधित दो मामलों से जुड़ी 54.18 करोड़ रुपये की राशि को अदालत में पहले ही जमा करवा चुके है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने राशि जमा होने की बात को स्वीकार करते हुए 20 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करने के आदेश दिए। ताकि इस तमाम राशि का आकलन किया जा सके।

विस्थापितों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता एमपी कंवर ने बताया कि सोमवार को हुई फैसले की सुनवाई में अदालत ने 54.18 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि को लेकर स्टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि मौजा दीद बगड़ से जुडे़ दो मामलों की मुआवजा राशि को अदालत में जमा करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *