5.7 C
New York
Sunday, October 18, 2026

लगातार 6 घंटे चले आंत के आपरेशन से बचाई गाय व बछड़े की जान

उपमंडल संगड़ाह के लाना चेता गांव में हुआ अपनी तरह का पहला आपरेशन..

Ashoka time’s…22 Feb 25 

संगड़ाह। नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव लाना चेता में पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे चले आपरेशन से गाय व उसके नवजात बछड़े की जान बचाई।

पशुपालन अधिकारी नौहराधार डॉ अमित वर्मा ने 2 दिन पहले डॉक्टर संजय व फार्मासिस्ट विनोद की मदद से छोटी आंत का यह सफल आपरेशन किया। करीब डेढ़ फुट आंत निकाले जाने व 400 के करीब टांके लगने के बाद गाय व बछड़ा दोनों स्वस्थ हैं और गाय दूध देना भी शुरू कर चुकी है। इस आपरेशन से पहले सप्ताह भर से बीमार गाय का डिस्टोकिया से प्रसव भी करवाया गया। आम तौर पर पर पालमपुर जैसे बड़े पशुपालन संस्थानों में होने वाला यह आपरेशन उपमंडल संगड़ाह मे पहली बार हुआ। 8 दिनों से घास खाना छोड़ चुकी होल्सटीन फ्रीजर नस्ल की इस गाय के मालिक राजपाल ने उनकी गाय व बछड़े की जान बचाने के लिए विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, दिन 18 लीटर तक दूध दे सकने वाली इस गाय को बचाना उनके लिए हिंदू आस्था के चलते भी जरूरी था। उपमंडलीय पशुपालन अधिकारी संगड़ाह डॉ अक्षय ने इस आपरेशन से गाय व बछड़े को बचाने वाली टीम की सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles