9.3 C
New York
Monday, October 19, 2026

कार्यरत टीजीटी (मेडिकल) अंकित कुमार का निधन …

संगड़ाह के शिक्षकों में शोक की लहर…

Ashoka time’s…22 Feb 25 

संगडाह। नागरिक उपमंडल संगडाह के राजकीय उच्च विद्यालय कुफ्फर कायरा में कार्यरत टीजीटी (मेडिकल) अंकित कुमार, निवासी कांगड़ा (ज्वाली) का असामयिक निधन हो गया। इनके निधन पर न केवल विद्यालय व गांव में शोक की लहर है, बल्कि संगड़ाह व नौहराधार के सभी शिक्षक संघों ने भी गहरी संवेदना जताई है।

जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले अंकित कुमार को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। शिक्षक साथियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले बोगधार स्वास्थ्य केंद्र व फिर उनके गृह क्षेत्र कांगड़ा (ज्वाली) ले गए। परिजनों ने उन्हें दिसंबर महीने में डीएमसी (लुधियाना) में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि, उन्हें पीलिया और पेट में पथरी की समस्या थी, जिसके चलते पेट में संक्रमण बढ़ गया था। लंबे इलाज व संघर्ष के बाद अंकित कुमार जीवन की जंग हार गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles