Home / News / मुख्यमंत्री यमुना शरद महोत्सव में यमुना आरती में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री यमुना शरद महोत्सव में यमुना आरती में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री यमुना शरद महोत्सव में यमुना आरती में लेंगे भाग

द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का करेंगे शुभारम्भ…

animal image

Asokatime’s… 7October 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 8 अक्तूबर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान यमुना घाट पर 10 हजार दीपों के प्रज्वलन के साथ यमुना आरती में भाग लेगें।

सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री यमुना शरद महोत्सव के दौरान नगर परिषद मैदान में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करेगें तथा इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की 1100 महिलाओं द्वारा ’बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ कार्यक्रम पर आधारित सामूहिक नाटी के आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया जाएगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पांवटा साहिब में वन विहार पार्क का लोकार्पण करेंगे तथा नगर परिषद पांवटा साहिब में बनने वाले 13 पार्क का शिलान्यास तथा गंदा नाला के सौन्दर्यकरण व बास्केट बाॅल मैदान की आधारशिला रखेगें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons