15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का करें उपयोग…

Ashoka time’s…17 April 24 

धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं। वे रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को फॉर्म 12-डी जमा करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं

उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा अधिकारियों की इस श्रेणी में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस सेवा कर्मी, एचआरटीसी के ड्राइवर और कंडक्टर (स्थानीय रूट बस सेवाओं को छोड़कर), अग्निशमन सेवाएं, एचपी राज्य दुग्ध संघ और दुग्ध सहकारी हिमाचल प्रदेश स्टेट मिल्क फेडरेशन तथा दुग्ध सहकारी समितियों की दूध आपूर्ति सेवा के कर्मचारी शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत स्थानीय मीडियाकर्मी, जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर और टर्नर और विद्युत बोर्ड के इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन तथा जेल स्टाफ, जिनके मतदाता सूची में नामांकित हैं। डाक मतपत्र के माध्यम से अपना वोट डाल सकते है। बता दें डाक मतदान, जिसे अनुपस्थित मतदान भी कहा जाता है, जिसमें मतदाता मतदान केंद्र पर भौतिक रूप से आने के बजाय मतपत्र के माध्यम से अपना मत डाल सकते हैं। यह विधि उन व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से दूर होने, या चुनाव के दिन आवश्यक सेवाओं में लगे होने के कारण व्यक्तिगत रूप से मतदान करने में असमर्थ हैं।

नारायण सिंह बोले डेढ़ साल में रेणुकाजी मे सुक्खू सरकार ने नही किया डेढ़ ₹ का भी विकास 

ट्रक के हो गए ब्रेक फेल सीधा टकराया वन विभाग चौकी से….

उप प्रधान पर जानलेवा हमले को लेकर सख्त कार्रवाई के लिए लोग हुए लामबद्ध…

फंदा‌ लगा 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या…शव कब्जे में छानबीन शुरू 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles