Home / Crime/ Accident / पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…मेजर डिस्ट्रीब्यूटर सहित कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…मेजर डिस्ट्रीब्यूटर सहित कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…मेजर डिस्ट्रीब्यूटर सहित कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

Ashoka time’s…31 March 26

animal image

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 2 फरवरी 2026 को थाना चिरगांव में धारा 21, 25, 29, 27(ए) ND&PS Act के तहत 83 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और ₹45,000 नकद बरामद होने के बाद मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब पुलिस ने विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू (35) निवासी चिरगांव, जो नेटवर्क का मेजर डिस्ट्रीब्यूटर था, और शुभम डारकाल (24) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी चिरगांव को 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्य संचालक हरदीप सिंह, निवासी फिरोजपुर, पंजाब, के बैंक खातों का विश्लेषण करने पर पिछले सात महीनों में करीब ₹28 लाख रुपए के लेन-देन का पता चला, जिसमें जशनदीप समेत कई अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई गई। शुभम डारकाल का मुख्य सप्लायर हरदीप सिंह के साथ लगभग ₹10 लाख का लेन-देन पाया गया।
अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 3 पंजाब के जिला मोगा और फिरोजपुर से संबंधित हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons