पुलिस टीम की कार्रवाई, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार…
Ashoka time’s…26 September 26
पुलिस थाना सदर शिमला की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नीटू काल्टा (35), पुत्र हरिचन्द, निवासी तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभियोग संख्या 164/2019, धारा 354(D) IPC से संबंधित मामले में संलिप्त था। ACJM-1 शिमला की अदालत ने 28 जुलाई 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था।
पुलिस थाना सदर शिमला की टीम ने 24 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।मामले में पुलिस की आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

