9.3 C
New York
Monday, October 19, 2026

पांवटा साहिब में वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…

 

पांवटा साहिब में वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…

प्रथम शिरगुल स्पोर्ट्स हाटी क्लब पहाड़ी कॉलोनी पांवटा साहिब में वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…अंकुर शर्मा

Ashoka time’s….19 October 26

.
शिरगुल स्पोर्ट्स हाटी क्लब पहाड़ी कॉलोनी के अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि पहाड़ी कॉलोनी में प्रथम वॉलीबॉल खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 अक्टूबर को किया गया था।

जिसके मुख्य अतिथि हमारे शिरगुल मंदिर पहाड़ी कॉलोनी कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया था । यह प्रतियोगिता हमारी दो दिन डे एंड नाइट चली। इस प्रतियोगिता का समापन 18 अक्टूबर को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गुरदीप सिंह गायरी जी और विशिष्ट अतिथि श्री मनीष तोमर जी के द्वारा इस प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता मैं हमने प्रथम 33333और ट्रॉफी द्वितीय 15555 और ट्रॉफी तृतीय 2100 ओर ट्रॉफी पुरस्कार रखे थे। जिसमें कि हमारा पहला सेमीफाइनल मैच जुब्बल (शिमला) और गोजर के बीच खेला गया।जिसमें से की गोजर विजयी रही और फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद हमारा दूसरा सेमीफाइनल मैच डिफेंस कॉलोनी पांवटा साहिब और कफोटा के बीच खेला गया। जिसमें की डिफेंस कॉलोनी विजयी रही और फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद सबसे पहले हमने थर्ड पोजीशन के लिए मैच जुबल और कफोटा के बीच करवाया। जिसमें कफ़ोटा टीम बिजयी रही। उसके बाद हमारा फाइनल मुकाबला डिफेंस कॉलोनी और गोजर के बीच होना था। रात को समय अधिक हो गया था। जिसके कारण दोनों टीमों के बीच समझौता हुआ की प्राइज को आधा-आधा किया जाए और ट्रॉफियों के लिए टॉस किया जाये। टॉस डिफेंस कॉलोनी के पक्ष में गया और विनर ट्रॉफी की हकदार बनी। रनरअप ट्रॉफी गोजर टीम के पक्ष में गई। उसके बाद हमारे समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गुरदीप सिंह गायरी जी ने सबसे पहले थर्ड पोजीशन पर रही कफोटा टीम को सम्मानित किया। उसके बाद विनर और रनरअप टीमों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। उसके बाद टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अभिनव ठाकुर टीम डिफेंस कॉलोनी से बेस्ट अटैकर गौरव टीम कफोटा। बेस्ट सेटर आर्यन टीम जूबल। बेस्ट लिब्रो सचिन टीम गोजर। उसके बाद अमेजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 16 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अमृत सिंह टीम डिफेंस कॉलोनी। इस प्रतियोगिता के हमारे जो ऑफिशियल थे कुलदीप ठाकुर जी जोकि वर्तमान में NIS कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनके साथ PET गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुरधार के अनिल ठाकुर जी ओर प्रताप राणा जी । हमारे कॉमेंटेटर राकेश लालटा जी आदि को हमारे मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। शिरगुल स्पोर्ट्स हाटी क्लब पहाड़ी कॉलोनी पांवटा साहिब के अध्यक्ष अंकुर शर्मा सचिन अशोक जस्टा कोषाध्यक्ष नवीन ठाकुर और कमेटी के सभी सदस्य मुख्य अतिथि उनके साथ आए तमाम सभी बुद्धिजीवी लोगों का और इस टूर्नामेंट में हमारे सभी स्पॉन्सर सहयोगी पहाड़ी कॉलोनी की सभी महिलाओं, बुजुर्गों ओर बुद्धिजीवी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles