10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

अवैध माइनिंग रोकने वाले अधिकारी ही काट रहे केक…

माइनिंग इंस्पेक्टर और गार्ड की तस्वीरें वायरल…

Ashoka Times…19 October 2026

पांवटा साहिब में जिन अधिकारियों को यमुना नदी और गिरी से अवैध माइनिंग रोकने की जिम्मेदारी दी गई है, वही लोग अवैध माइनिंग संलिप्त लोगों के साथ बैठकर केक काट रहे हैं। तस्वीरों से लगता है कि माइनिंग विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार पूरे खुमार पर है।

पांवटा साहिब में माइनिंग इंस्पेक्टर मंगतराम और माइनिंग गार्ड रियान शर्मा की तस्वीर वायरल हुई है। इन तस्वीरों में एक क्रेशर में बैठकर केक काटा जा रहा है, और एक दूसरे को के खिलाया जा रहा है। सवाल ये उठता है कि जिन अधिकारियों के कंधों पर गिरी और यमुना में अवैध माइनिंग रोकने की जिम्मेदारी है अगर वही लोग अवैध खनन करने वालों के साथ बैठकर केक काटने लगे तो आप समझ सकते हैं कि भ्रष्टाचार किस हद तक व्याप्त है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें…

सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को देखकर कोई भी बता सकता है कि इस वक्त माइनिंग विभाग में गार्ड से लेकर जिला माइनिंग अधिकारी तक किस कदर भ्रष्टाचार में सने हुए हैं। बता दें कि बीते शनिवार को रात करीब 10:30 बजे एसपी सिरमौर और डीएसपी की सख्त कार्रवाई के दौरान अवैध माइनिंग करते कुछ डंपर ट्रैक्टर जेसीबी पकड़े गए हैं। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर माइनिंग इंस्पेक्टर मंगतराम और माइनिंग गार्ड रियान शर्मा की तस्वीर वायरल हो गई।

आपको बता दे की माइनिंग विभाग सीधे तौर पर गिरी और यमुना जैसी पवित्र नदियों में अवैध माइनिंग रोकने के लिए काम करता है।लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण यह पूरा विभाग बदनाम होकर रह गया है। अगर जिला माइनिंग अधिकारी की बात करें तो वह अपने एयर कंडीशन ऑफिस से बाहर कम ही निकलते हैं जिसका सीधा-सीधा लाभ माइनिंग इंस्पेक्टर और गार्ड उठाते हैं और जमकर भ्रष्टाचार करते हैं।

लोगों की शिकायतों पर नहीं होती करवाई…

बता दे की माइनिंग इंस्पेक्टर और गार्ड लोगों की शिकायतें मिलने पर उस पर कार्रवाई करने की बजाय अक्सर क्रशर संचालकों को शिकायतकर्ताओं के नाम और एड्रेस दे देते हैं जिसके कारण शिकायतकर्ताओं पर न केवल दबाव बनाया जाता है बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें धमकाया भी जाता है। यही कारण है कि अब शिकायतकर्ता भी माइनिंग विभाग में भ्रष्टाचार से डरने लगे हैं।

वही इस बारे में जब जिला माइनिंग अधिकारी शरत चंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं उनसे बात किजिए। उन्होंने कहा उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles