Ashoka Times….17 November 2025

पावटा साहिब में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है 15 वर्षों से साथ रह रहे व्यक्ति ने मामूली विवाद पर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को कमरे के अंदर एक महिला का शव मिला है। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का बताया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान माला देवी (45), निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसका शव उसी कमरे में पाया गया जहाँ वह रहती थी। हालांकि ये जांच का विषय है लेकिन महिला और आरोपी व्यक्ति शीशपाल लिविंग रिलेशन में रह रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी शीश पाल जो कि हरियाणा का रहने वाला है और मृतक महिला पिछले 15 वर्षों से साथ रह रहे थे। इस बीच उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उक्त व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति नशे का आदी था और अक्सर उनके बीच में झगड़े होते रहते थे।
फॉरेंसिक जांच के लिए आएंगे अधिकारी…
वही इस हत्या के मामले में पुलिस ने फोरेंसिक जांच करवाने का फैसला किया है जिसके लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर आकर जांच करेंगी। इससे यह पता चलेगा कि घटना कैसे घटी और हत्या किस तरह की गई।
वही इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौके पर पुलिस जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है।









