15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब में ओवरस्पीड पर 147 चालान, 2.32 लाख जुर्माना वसूला

Ashoka time’s….24 December 

पांवटा साहिब में ओवरस्पीड के चलते सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिस ने दो सप्ताह में व्यापक अभियान चलाकर 147 वाहन चालकों का चालान किए हैं।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है।

दरअसल पुलिस को पिछली कुछ चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं के विश्लेषण से यह पता चला है कि अपराधी बिना नंबर प्लेट का उपयोग कर रहे हैं। चोरी व झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन से नंबर प्लेट हटा देते हैं।

इसके अलावा, दुर्घटना के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद यह पता चला है कि अधिकतम। रॉन्ग साइड पार्किंग और गलत लेन में प्रवेश के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए इसे रोकने के लिए एक अभियान भी शुरू किया गया है।

जिसमें शनिवार और रविवार को लोगों को चेतावनी दी जाएगी और गलत लेन में वाहन न चलाने की सलाह दी जाएगी, फिर अगले एक सप्ताह तक उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया जाएगा।

इससे पहले ओवरस्पीडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर पिछले 2 सप्ताह में ओवरस्पीडिंग के खिलाफ एक अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत पिछले दो सप्ताह के दौरान ओवर स्पीडिंग 147 चालान कर कुल 2,32,500/- रुपए जुर्माना वसूला। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को बक्शा नही जाएगा।

ट्रेक्टर ने मारी टक्कर…एक बाइक सवार की मौत….

कोरोना आशंका के चलते…डीसी ने जारी की एडवाईजरी

पांवटा साहिब में शातिर महिलाओं का गैंग सक्रिय, ज्वैलरी शॉप से उड़ाए लाख रुपए के गहने….

पांवटा साहिब में शातिर महिलाओं का गैंग सक्रिय, ज्वैलरी शॉप से उड़ाए लाख रुपए के गहने….

JOA आईटी का पेपर लीक….2 दिन बाद होने वाली परीक्षा रद्द

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles