Home / News / JOA आईटी का पेपर लीक….2 दिन बाद होने वाली परीक्षा रद्द

JOA आईटी का पेपर लीक….2 दिन बाद होने वाली परीक्षा रद्द

JOA आईटी का पेपर लीक….2 दिन बाद होने वाली परीक्षा रद्द

Ashoka time’s….23 December

animal image

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद अब जेओए आईटी (JOA IT) का पेपर लीक हो गया है। जेओए का यह पेपर रविवार को होना था, लेकिन उससे पहले ही यह पेपर लीक हो गया। JOA.IT के पेपर लीक करने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी युवक हमीरपुर जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चार लाख रुपए में जेओआईटी का पेपर बेच रहे थे। इस दौरान विजिलेंस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पेपर जेओआईटी बेचते हुए पकड़ा है।

विजिलेंस की पूछताछ में एक आरोपी ने यह भी खुलासा किया है कि उसने भी पिछले वर्ष पेपर खरीदकर परीक्षा पास की है। इतना ही नही इनमें से एक आरोपी की मां कर्मचारी चयन आयोग की कर्मचारी बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मां कर्मचारी चयन आयोग की सिक्रेसी ब्रांच में तैनात हैं। ऐसे में विजिलेंस की कार्रवाई में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जेओआईटी की परीक्षा रविवार को आयोजित की जानी थी। उक्त परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विजिलेंस की टीम पेपर का क्रॉस चेक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons