Home / News / पांवटा में आवारा कुत्तों के लिए बनाया जाएगा आश्रय केंद्र -विवेक महाजन

पांवटा में आवारा कुत्तों के लिए बनाया जाएगा आश्रय केंद्र -विवेक महाजन

पांवटा में आवारा कुत्तों के लिए बनाया जाएगा आश्रय केंद्र -विवेक महाजन

Ashoka time’s…6 January 

animal image

एस डी एम पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के सभागार में आज बैठक आयोजित की गई जिसमें पांवटा साहिब की गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों को रेसक्यू व इनके लिए आश्रय केंद्र बनाने के विषय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान गलियों में आवारा घूम रहे कुत्तों को पकड़ कर इनके रखरखाव के लिए आश्रय केंद्र बनाने के लिए भूमि के चयन के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई ।

animal image

उन्होंने बताया कि किसी भी दुर्घटना में घायल हुए कुत्तों को पकड़ कर पशु चिकित्सा विभाग की सहायता से इनका उपचार किया जाएगा । इनकी बढ़ती तादाद को Shown के लिए इस आश्रय केन्द्र में इनका स्टरलाइजेशन भी किया जाएगा, पूर्णतया उपचार करने के उपरांत स्वस्थ होने तक इनकी देखरेख की जाएगी व ठीक होने के उपरांत इन्हें छोड़ दिया जाएगा।

एसडीएम पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, नगरपालिका व एनजीओ के सहयोग से इन आवारा कुत्तों के लिए रहने, खाने-पीने व देखरेख की उचित व्यवस्था की जाएगी।

बैठक के दौरान डीएफओ कुनाल अंगरिश, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, ईओ एमसी अज़मेर एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिये ठोस प्रयास…राम सुभग सिंह

13 लाख ठगने करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
स्कूलों और कॉलेजों बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य…
10.27 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज

पौंटा होमस्टे से 60 हजार का सामान चोरी कर व्यक्ति फरार…

382 मेगावाट की सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना को मंजूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons