Home / News / 13 लाख ठगने करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

13 लाख ठगने करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

13 लाख ठगने करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

Ashoka time’s…6 January 

animal image

पांवटा साहिब में पिछले साल नवंबर में पूर्व सैनिक से नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हुई है।

AQUA

आरोपी की पहचान संजय शर्मा पुत्र हिरदा राम निवासी गांव खदलाना, तहसील नकुड जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। नवंबर 2022 को पुलिस में नरेश कुमार सुपुत्र बनवारी लाल निवासी गांव किशन कोट, तहसील पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज कराई थी।

सितंबर, 2022 को उसके पास एक फोन आया। कॉलर आईसीआई कॉ-ऑपरेटिव बैंक से बोल रहा था। व्यक्ति ने कहा कि बैंक में पूर्व सैनिकों के लिए कुछ नौकरियां हैं। इस समय बैंक की नाहन ब्रांच में सुपरवाइजर का पद खाली है। जिसके लिए हमने आपको फोन किया है। इसके बाद उसने कागजात और 4000 मांगे।

AQUA

फिर मुझे एक लेटर भेजा जिसमें ₹4000 सिक्योरिटी अमाउंट लिखा था तथा 12 हजार 500 और मांगे ।नरेश ने बताया कि उसने पैसे गूगल पर कर दिए इसके बाद 12000 और भेजें और फिर व्यक्ति ने ₹5783 और मांगे।

उसके बाद कभी एसआईजी के नाम पर कभी स्टांपिंग के नाम पर पैसे लेने शुरू कर दिए। इस तरह कुल 13 लाख रुपए ठगे गए लेकिन नौकरी नहीं दी गई। डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

पौंटा होमस्टे से 60 हजार का सामान चोरी कर व्यक्ति फरार…

स्कूलों और कॉलेजों बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य…

सिरमौर के शहरी रैन बसेरों में बेसहारा व्यक्तियों को आश्रय… डीसी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons