11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नेहा बनना चाहती है राजनीतिक शास्त्र की प्रोफेसर..

Ashoka time’s…4 May 24 

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई की छात्रा नेहा ने कला संकाय में प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल किया है। बीपीएल परिवार से संबंधित नेहा ने 500 में से 480 अंक हासिल किए हैं।

नेहा के पिता टिकम सिंह की 2015 में मृत्यु हो गई थी। माता कमला देवी खेती बाड़ी करके नेहा समेत पांच बच्चों की परवरिश कर रही है। नेहा अभी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। उसने बताया कि वह घर के काम के साथ -साथ नियमित रूप से विद्यालय का काम करती और 7 -8 घंटे पढ़ाई करती थी।वह प्रतिदिन 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर विद्यालय पहुँचती थी और मन लगा कर पढ़ाई करती थी। उसकी बड़ी बहन निकिता वर्तमान में नाहन में प्राइवेट बी ए की पढ़ाई कर रही है और वह भी नाहन कॉलेज में दाखिला ले कर बी ए की पढ़ाई पूरी करना चाहती है। उसकी एक बहन 10वीं और एक भाई 12वीं कक्षा में शिलाई में ही पढ़ रहे है।

पांवटा साहिब के क्षेत्र में इस दिन रहेगी विद्युत आपूर्ती बाधित….

14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़..आरोपित शिक्षक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज 

मुख्यमंत्री आगमन पर भी नहीं थमें भारी वाहनों के चक्के…WATCH VIDEO 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles